तलाक के सवाल पर भड़कीं अपर्णा यादव,अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शुक्रवार को हरिद्वार में उस समय नाराज हो गईं, जब पत्रकारों ने उनसे तलाक से जुड़े सवाल पूछे। वसंत पंचमी के अवसर पर वीआईपी घाट पर स्नान के लिए पहुंचीं अपर्णा यादव ने सवाल सुनते ही बातचीत से इंकार कर दिया और पत्रकार पर आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
सवाल पूछते ही बढ़ी नाराजगी
जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव स्नान के बाद वीआईपी घाट से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे तलाक को लेकर सवाल कर लिया। इस पर वह भड़क गईं और काफी नाराजगी जताई। उन्होंने स्नान के दौरान अश्लील तरीके से वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया और इस विषय पर कोई भी बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया।
सुरक्षा घेरा बनाकर ले जाया गया
मामले के बढ़ते ही सुरक्षाकर्मी अपर्णा यादव को छाते की ओट में लेकर वहां से रवाना हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।( उत्तराखंड हलचल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
अमित शाह से मुलाकात की थी योजना
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की सूचना पर अपर्णा यादव हरिद्वार आई थीं और उनसे मुलाकात की इच्छा रखती थीं।
इस दौरान उनकी मुलाकात योग गुरु स्वामी रामदेव से तो हुई, लेकिन पतंजलि में ठहरे गृह मंत्री से भेंट नहीं हो सकी। इसके बाद वह वसंत पंचमी के अवसर पर स्नान के लिए वीआईपी घाट पहुंची थीं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…

6 hours ago

नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…

7 hours ago

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…

7 hours ago

24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित…

8 hours ago

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…

8 hours ago