Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, बसपा के अलावा मैदान में 10 अन्य दल, मेहनत तेज – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के रण में 10 अन्य दलों के प्रत्याशी भी दम आजमा रहे हैं। इन दलों के अपने वादे और इरादे हैं। सभी ने जीत की उम्मीद के साथ मैदान में मेहनत तेज कर दी है।राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने टिहरी में प्रत्याशी उतारा है। भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने टिहरी, हरिद्वार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी ने गढ़वाल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, सैनिक समाज पार्टी ने गढ़वाल, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने गढ़वाल, उत्तराखंड समानता पार्टी ने गढ़वाल हरिद्वार।बहुजन मुक्ति पार्टी ने गढ़वाल व अल्मोड़ा, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अल्मोड़ा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।अभी चुनाव आयोग से इन्हें मान्यता नहीं मिली है, जिस वजह से इनका अपना कोई विशेष चुनाव चिह्न नहीं है। सभी को चुनाव आयोग से जो चिह्न मिला है, उस पर मैदान में किस्मत आजमां रहे हैं। सभी अपने गणित के हिसाब से अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिहरी लोकसभा में यूकेडी ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Ban on the sale of analogue paneer in Uttarakhand – my uttarakhand news

representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…

2 minutes ago

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

13 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

17 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

38 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

59 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago