उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग : UKPSC में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में वर्तमान एवं निकट भविष्य में संभावित रिक्तियों के दृष्टिगत आयोग में अध्यक्ष के 1 पद एवं सदस्यों के 3 पदों को भरे जाने के लिए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ दिनांक 22 जनवरी 2026 की सांय 6 बजे तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा कोरियर के माध्यम से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखण्ड शासन, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर, 4-सुभाष रोड, देहरादून को उपलब्ध करा सकते हैं।
सचिव कार्मिक उत्तराखण्ड शासन श्री शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में निर्धारित अर्हता के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ऐसे सक्षम, ईमानदार एवं निष्पक्ष व्यक्ति होंगे, जिनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा एवं उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।
नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष सहित कुल सात सदस्यों में से यथासंभव निकटतम आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो। साथ ही, अध्यक्ष सहित न्यूनतम तीन सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास केन्द्र अथवा राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।
आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट https://uk.gov.in पर उपलब्ध है।

Sapna Rani

Recent Posts

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

20 minutes ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

41 minutes ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

3 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

4 hours ago

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, मची अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…

5 hours ago

Dhami slams Akhilesh Yadav for allegedly calling people of Uttarakhand infiltrators

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…

5 hours ago