चयनित सहायक अध्यापकों को वितरण किए गए नियुक्ति पत्रप्रारम्भिक शिक्षा वर्ष 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजनसीएम धामी ने नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री रावत ने 200 से अधिक चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित कई शिक्षक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज पूरे प्रदेश में 473 बच्चों को नौकरी दी जा रही है व 2906 लोगों को इस महीने नौकरियां दी जाएगी,
इस बार 13 जिलों में एक साथ काउंसलिंग कराई गई है। अतिथि शिक्षकों की गृह जनपद में नियुक्ति की मांग भी मान ली गई है
अब सरकार अतिथि शिक्षकों को 3 साल के तय समय के अपर हिमालय क्षेत्र में नियुक्त करेगी
कार्यक्रम में चयनित अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है
सरकार चाहती है कि प्रदेश के सुदूर स्कूलों में भी शिक्षकों की कोई कमी ना रहे, सरकार ने चयन के लिए एकीकृत व्यवस्था की है जिससे अभ्यर्थियों को काफी लाभ मिल रहा है। अभी तक 16 हज़ार से अधिक लोगों को नियुक्तियां दी जा चुकीं हैं।
विशेष रूप से चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब देश का भविष्य उनके हाथ में है
नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देना उनका दायित्व है, नियुक्ति की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी इस साल शिक्षा विभाग में 11 हज़ार लोगों को नौकरियां दी जाएगी।
प्रदेश के किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…