राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बाल चिकित्सा में भी बन सकेंगे MD, सात सीटों की मंजूरी
वर्तमान में प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर और हल्द्वानी में पीजी कक्षाएं चल रही हैं। इनमें एनएमसी से 19 पाठ्यक्रमों में कुल 174 सीटों की स्वीकृति है
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अब बाल चिकित्सा (पीडियाट्रिक्स) में भी एमडी कोर्स किया जा सकेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने कॉलेज में सात सीटों की मंजूरी के साथ कोर्स की मान्यता दी है। इन सीटों पर प्रवेश
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए एमडी कोर्स के तहत 100-100 सीटें प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे प्रदेश में सुपर स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। एमडी कोर्स में अधिक से अधिक सीटों की स्वीकृति के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एनएमसी को प्रस्ताव भेजा है
वर्तमान में प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर और हल्द्वानी में पीजी कक्षाएं चल रही हैं। इनमें एनएमसी से 19 पाठ्यक्रमों में कुल 174 सीटों की स्वीकृति है। दून मेडिकल कॉलेज में 53, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज 52 और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 69 सीटें शामिल हैं।
दून मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी पाठ्यक्रम के तहत चार सीट, एनाटोमी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व जनरल मेडिसिन में तीन-तीन, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन व ईएनटी में दो-दो, फिजियोलॉजी, एनस्थेसियोलॉजी व सर्जरी में पांच-पांच, ओबीजी में नौ व बायोकेमिस्ट्री पाठ्यक्रम में एक सीट है।
बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…
द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…
‘मामा टीटी’ बनकर मजदूरों को लगाते थे चूना! गरीब मजदूरों को AC कोच में सफर…
सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…
देहरादून, ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…