Categories: hindiUttarakhand

क्या मदरसे हैं आतंक की फैक्ट्री, Uttarakhand के CM Dhami के बयान पर बवाल? – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के एक बयान के बाद काफी बवाल हो गया है. दरअसल, उन्होंने मदरसा बंद कराने को लेकर कहा है कि उन्हें इस शब्द से आपत्ति नहीं है, लेकिन वह आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले संस्थान को नहीं बख्शेंगे. उनके इस बयान पर लोग आपत्ति ज़ाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि क्या मदरसा आतंक की फैक्ट्री होते हैं?
उत्तराखंड सीएम के बयान पर बवालउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वह रियासत की रिवायत और डेमोग्राफी के लिए बड़े फैसले लेने जारी रखेंगे. राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के खास मौके पर आयोजित विधानसभा में स्पेशल सेशन के दूसरे दिन उन्होंने राज्य के 25 साल के सफर का ब्योरा पेश किया.
बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसी एक्टीविटीजहिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक धामी ने अपने फैसलों का ज़िक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मुझे मदरसा शब्द से आपत्ति है, लेकिन ऐसा नहीं है, जिस भी संस्थान में देश के खिलाफ एक्टिविटीज होंगी और आतंक की फैक्ट्री चलेगी, मुझे हर उस संस्थान से आपत्ति है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ऐसी किसी भी एक्टिविटी को बर्दाश्त नहीं करेगी.
मदरसों और मज़ारों के खिलाफ एक्शनबता दें, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार संभालने के बाद से ही राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लिया था. जिसकी वजह से राज्य में कई मदरसे बंद हुए और कई के खिलाफ सख्त एक्शन लिए गए. इसके बाद से ही उन पर सवाल उठते आ रहे हैं कि वह एक समुदाय को निशाना बना रहे हैं. मदरसों के साथ ही कई अवैध मज़ारों के खिलाफ भी एक्शन लिए गए और उन्हें तोड़ा गया. हाल ही में देहरादून के दून अस्पताल में बने मज़ार को हटाया गया था. उनके इन फैसलों का कई मुस्लिम तंजीमों ने विरोध किया था.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

24 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

15 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago