देहरादून। ऋषि विहार क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऋषि विहार आवासीय समिति के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी थाना वसंत विहार पहुंचे और थाना अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा से मुलाकात की।इस दौरान क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।समिति की ओर से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर थाना अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, निरंकार सिंह त्यागी, गणेश नाथ, महेंद्र सिंह मेहरा, युद्धवीर रावत, दिनेश नेगी, प्रमोद चंद मिश्रा और जगत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।थाना अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में निगरानी एवं गश्त बढ़ाने तथा शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…