देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पानी की लीकेज और दूषित जलापूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज के कारण न केवल पर्याप्त जलापूर्ति बाधित हो रही है, बल्कि बड़ी मात्रा में शुद्ध पानी भी व्यर्थ बह रहा है। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए यह स्थिति और भी चिंताजनक बनती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पाइप फटने तथा ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई न होने के कारण आपूर्ति किया जा रहा पानी दूषित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
अभिषेक परमार ने अधिशासी अभियंता ई. सतीश चंद्र नौटियाल से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
इस दौरान वासुदेव जखमोला, विनोद राई, सुनील कन्नौजिया, चंदन राई, धर्म भंडारी, सुनील रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …