देहरादून। 23 वर्षीय रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मोथरोवाला स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज के समीप बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।
इस दौरान वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा ने राजा राममोहन राय स्कूल से 97 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उनका कहना था कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रिया को चयन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन कथित पेपर लीक प्रकरण के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई। उनके अनुसार, री-एग्जाम से पहले वह इस मानसिक दबाव को सहन नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि 23 वर्ष की आयु में रिया का निधन पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत पीड़ादायक घटना है।
वैभव वालिया ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद देशभर में कई अभ्यर्थियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं परीक्षा प्रणाली की खामियों और निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा कराने में व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है।
उन्होंने कहा कि रिया थापा की मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रिया को न्याय दिलाने की मुहिम में एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इंदु सिंह, अनिता, मंकला थापा, विकास नेगी, स्वाति नेगी, हरजोत, आशीष सक्सेना, अजय रावत, आयुष सेमवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…