ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में गूंजे तर्क और विचार, वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न –

 
देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय के प्रांगण में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग-एक) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने प्रभावशाली तर्क, तार्किक सोच और उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में राजा राम मोहन राय अकादमी, समर वैली स्कूल, सेवन ओक्स स्कूल, सेंट जूड स्कूल, ब्रुकलिन स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, सनराइज एकेडमी, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, श्री राम सेंटिनल स्कूल तथा सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मूल्यांकन डॉ. देवप्रिया गांगुली, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं श्री एम. डी. भौमिक ने किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति, भाषा-शैली, आत्मविश्वास एवं विषय की समझ के आधार पर विजेताओं का चयन किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रभावी वक्तृत्व कला विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
प्रतियोगिता में सेंट जूड विद्यालय के छात्र अरिजीत सोलंकी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की छात्रा माहिन बिलाल को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

55 minutes ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

1 hour ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त

बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर…

2 hours ago

हरिद्वार-ऋषिकेश में लीसा इकाइयों पर वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सीज

अभिलेख नहीं मिलने पर भगवानपुर स्थित लीसा डिपो में रखे विरोजा और तारपीन तेल का…

3 hours ago

उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

आउटडेटेड बसों में रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर, प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित करने…

3 hours ago