जंगलों की आग बुझाने को उतरी सेना, हेलीकॉप्टरों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैँ। प्रदेश का वन महकमा वनाग्नि से निपटने के लिए जो कसरतें कर रहा है वह नाकाफी हैं। ऐसे में वन विभाग अब जंगलों में विकराल होती आग को काबू करने में बेबस नजर आ रहा है। बेकाबू होती आग को बुझाने के लिए आखिरकार आपदा के समय अंतिम विकल्प के रूप में सामने आने वाली सेना को ही मोर्चा संभालना पड़ा। अब सेना के हेलीकॉप्टरों से पानी भरकर जंगलों की आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
भीमताल झील से पानी लेकर पहला हेलीकॉप्टर नैनीताल की ओर रवाना हुआशनिवार सुबह से ही सेना के हेलीकॉप्टरों ने भीमताल, सातताल व नकुचियाताल से पानी लेने को रेकी शुरू कर की। साढ़े सात बजे भीमताल झील से पानी लेकर पहला हेलीकॉप्टर नैनीताल की ओर रवाना हुआ। फिलहाल दो हेलीकॉप्टर झील से पानी लेकर जंगलो में धधकती आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने मुनादी करवा कर नौकायन बंद रखागौरतलब है कि बीते शाम जिला प्रशासन में नैनीताल, भीमताल, सातलाल और नकुचियाताल झील में नौकायन बंद कराकर झील से पानी लेने संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की। देर शाम को नैनी झील और भीमताल में सेना के हेलीकॉप्टरों ने रेकी की। मगर अंधेरा हो जाने के कारण झील से पानी उठाने में सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह दोबारा अभियान शुरू हो गया। पुलिस ने मुनादी करवा कर नौकायन बंद रखा। सुबह करीब 6:30 बजे सेना के हेलीकॉप्टरों ने रेकी भी शुरू कर दी। कई चक्कर लगाने के बाद 7:30 बजे सेना का पहला हेलीकॉप्टर भीमताल झील के ऊपर पहुंचा। जहां से उसने बकेट में पानी भरा और नैनीताल की ओर रवाना हो गया। फिलहाल दो हेलीकॉप्टरों से पानी भरकर जंगल की आग को पानी की बौछार से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

10 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago