चमोली। थराली चमोली जनपद के थराली में स्थानीय जनप्रतिनिधि की बेटी से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया पुलिस को दी तहरीर में एक जनप्रतिनिधि ने बताया गया है कि सेना के जवान ने उनकी बेटी को रविवार होने के बाबजूद आर्मी कैन्टीन में सामान लेने के बहाने बुलाकर छेड़खानी की है। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने तहरीर में कहा है कि घटना रविवार शाम 3.30 बजे की है।
किशोरी अपने पालतू मवेशी को घुमाने ले जा रही थी तो सेना की कैंटीन में कार्यरत हवालदार ने कैंटीन में बुलाया और गलत हरकत करने का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह जान बचाकर भागी और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
वहीं पीड़िता के स्वजन ने इंटरनेट मीडिया पर भी इस तरह के कृत्य की जानकारी देते हुए विडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों और जवानों से पूछताछ की।
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार बताया तहरीर के आधार पर सेना के जवान रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी के स्वजनों ने थराली पुलिस में सेना के जवान पर नाबालिग पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसपर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Thursday launched…