घायल पशुओं एवं गौ माता एवं वंशों के लिए भूसा एवं हरा चारा की व्यवस्था : – myuttarakhandnews.com


देहरादून :दिनांक 7 मई 2024 को मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग से सड़क पर घायल पशुओं एवं गौ माता एवं को वंशों के लिए भूसा एवं हरा चारा की व्यवस्था की गई साथ ही गौशाला में आ रही कुछ समस्याओं में को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा लिखित में प्राप्त किया गया। जिन्हे संगठन द्वारा निकट भविष्य में समाधान करने हेतु आश्वस्त किया गया ।मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा समय समय अनिकेत गिरी द्वारा संचालित घायल पशु शाला में भूसा एवं चारा प्रदान किया जाता रहा है। फाउंडेशन के सभी सदस्य समाज कल्याण और सहायता हेतु सदैव मिलकर कार्य कर रहे हैं। बादल अरोड़ा ने कहा कि घायल पशुओं की सहायता हेतु हम सब सदैव तैयार है। नीतीश रेहान ने कहा कि गौ माता और गौ वंशों की सेवा करने से एक विशेष शांति की अनुभूति होती है। विशाल भट्ट ने कहा कि मनु मन की आवाज फाउंडेशन और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे समाज के लिय सुंदर परिणाम भी आ रहे हैं। साथ ही अनिकेत गिरी द्वारा डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवम् अनिता गोयल जी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया ।अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा जगह जगह पर हॉर्डिन लगा कर संगठन का प्रचार प्रसार किया गया।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks