मजबूत मन कमजोर शरीर को भी संभाल सकता है” गुरुदेव श्री श्री रविशंकर देहरादून, 10 अक्टूबर 2026। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए एक घंटे के विशेष ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में ध्यान और श्वास तकनीकों की भूमिका से परिचित कराना था। सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के उत्तराखंड प्रभारी एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री नितिन जैन ने किया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का संदेश साझा किया गया, जिसमें उन्होंनेन्हों नेवर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती आवश्यकता और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुदेव के संदेश के अनुसार, आज की व्यस्त और अनिश्चितताओं से भरी जीवनशैली में ध्यान न तो फैशन है और न ही विलासिता, बल्कि समय की आवश्यकता है। सूचनाओं की निरंतर बढ़ती मात्रा, कार्य का दबाव, अकेलापन और तनाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में स्वयं से जुड़ने, मन को विधाम देने और आंतरिक शांति का अनुभव करने के लिए नियमित रूप से समय निकालना आवश्यक है। ध्यान व्यक्ति को अधिक शांत, सजग, एकाग्र और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाने में सहायक हो सकता है। गुरुदेव ने प्रतिदिन सुबह और शाम 15 से 20 मिनट ध्यान के लिए निकालने पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार हम शरीर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार मन की शांति और स्वच्छता के लिए भी समय देना चाहिए। स्वस्थ मन अच्छी नींदनीं, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। “मजबूत मन कमजोर शरीर को भी संभाल सकता है” गुरुदेव का यह प्रेरक संदेश मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक शक्ति के महत्व को रेखांकित करता है। सत्र में ध्यान को तनाव प्रबंधन, आंतरिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया गया। साथ ही, सामूहिक ध्यान के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न श्वास प्रक्रियाओं और ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी व्यस्त कार्यशैली के बीच मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय निकालें और ध्यान को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम के समापन पर आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून ने भविष्य में भी मीडिया कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पत्रकारों के लिए सुदर्शन क्रिया और अन्य तनावमुक्ति कार्यक्रमों के विशेष शिविर आयोजित करने की दिशा में पहल करने की बात भी कड़ी गई। आर्ट ऑफ लिविंग की यह पहल समाज के उस महत्वपूर्ण वर्ग तक ध्यान, योग और श्वास तकनीकों का लाभ पहुंचाने का प्रयास है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच निरंतर मानसिक दबाव का सामना करता है। गुरुदेव के संदेश से प्रेरणा लेते हुए ध्यान के माध्यम से हिंसा-मुक्त समाज, रोग-मुक्त शरीर, चम-मुन्नत मन और दुख-मुक्त जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आहवान किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री संजय भार्गव, स्टेट कोऑर्डिनेटर सुथी नंदिता सिंह तथा स्टेट एपेक्स सदस्य श्री आनंद कंसल, श्री ललित मोहन और श्री ऋषभ कोहली सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to increase the honorarium of…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
Cyber Fraud: पेट्रोल पंप की मशीन से निकाली ठगी की रकम, दो प्रतिशत कमीशन लेकर…
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…