संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी- रेखा आर्या

नेहरू युवा केंद्र की राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे प्रदेश के तीन युवा
देहरादून। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में समिष्ठा, अवधेश नौटियाल और ईशा कोठारी विजेता बने हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विजेताओं को सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा यह आयोजन शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित किया था। जनपद स्तर पर कोई युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता रहे युवाओं ने हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा अगर संसदीय प्रणाली और देश का संविधानिक व्यवस्था की अपनी समझ को बेहतर बनाएं तो इससे उन्हें अच्छा नागरिक बनने में मदद मिलेगी।
रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा ही आने वाले समय में प्रदेश और देश का नेतृत्व करेंगे, इसके लिए उन्हें पूरी तरह तैयार होना होगा। मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के विजेताओं को एक दो और तीन अप्रैल को संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी सुनैना रावत, ललित जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

9 hours ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

10 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

11 hours ago