Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में मेडिकल स्टोर पर पहुंचते ही तान दी रिवाल्वर, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा बदमाश… मच गई अफरातफरी – Uttarakhand

As soon as he reached the medical store, he pointed the revolver, the police caught the miscreant in a filmy style… there was chaos

As soon as he reached the medical store, he pointed the revolver, the police caught the miscreant in a filmy style… there was chaosAs soon as he reached the medical store, he pointed the revolver, the police caught the miscreant in a filmy style… there was chaosइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)लखीमपुर। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को यहां एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदते समय गन प्वाइंट पर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया है।बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक थार कार में सवार तीन लोग कस्बे में पहुंचे और एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने लगे। इसी बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और दवा ले रहे तीनों लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो उत्तराखंड पुलिस ने उन पर रिवाल्वर तान दिया और गन प्वाइंट पर तीनों को पकड़ कर कब्जे में कर लिया। दिन दहाड़े तीन आरोपियों को गन प्वाइंट पर पकड़ने को लेकर कस्बे में अफरा तफरी मच गई।तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है। मामले में कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के निवासी है। उनके द्वारा पंचायत चुनाव में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिससे चुनाव के दौरान अफरातफरी मच गई थी। मामले की रिपोर्ट थाना बेताल घाट में दर्ज की गई थी।मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गए थे और तभी से फरार चल रहे थे। उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और उनका पीछा करते हुए ही भीरा पहुंची थी। तीनों आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना बेतालघाट की पुलिस के साथ उत्तराखंड की एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। पकड़े गए आरोपियों और उनकी थार कार को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

Exit mobile version