Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मेडिकल स्टोर पर पहुंचते ही तान दी रिवाल्वर, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा बदमाश… मच गई अफरातफरी – Uttarakhand

As soon as he reached the medical store, he pointed the revolver, the police caught the miscreant in a filmy style… there was chaosइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)लखीमपुर। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को यहां एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदते समय गन प्वाइंट पर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया है।बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक थार कार में सवार तीन लोग कस्बे में पहुंचे और एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने लगे। इसी बीच उत्तराखंड पुलिस के जवान स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और दवा ले रहे तीनों लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो उत्तराखंड पुलिस ने उन पर रिवाल्वर तान दिया और गन प्वाइंट पर तीनों को पकड़ कर कब्जे में कर लिया। दिन दहाड़े तीन आरोपियों को गन प्वाइंट पर पकड़ने को लेकर कस्बे में अफरा तफरी मच गई।तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है। मामले में कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के निवासी है। उनके द्वारा पंचायत चुनाव में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिससे चुनाव के दौरान अफरातफरी मच गई थी। मामले की रिपोर्ट थाना बेताल घाट में दर्ज की गई थी।मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गए थे और तभी से फरार चल रहे थे। उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और उनका पीछा करते हुए ही भीरा पहुंची थी। तीनों आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना बेतालघाट की पुलिस के साथ उत्तराखंड की एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। पकड़े गए आरोपियों और उनकी थार कार को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

55 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago