देहरादून। उत्तराखंड में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी/पूर्व में मनरेगा) के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के जल्द सेवा समायोजन की मांग उठाई। इस दौरान कर्मचारियों ने याद दिलाया कि इस संबंध में जनवरी माह में भी मांग पत्र सौंपा गया था।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके पुराने ज्ञापन पर विभागीय कार्यवाही पहले से ही गतिमान है। उन्होंने कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया कि जल्द समायोजन के लिए संबंधित विभाग को दोबारा कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से श्री हरी प्रसाद लेखवार, अनूप नेगी, सुधीर विजलवान, दीपेंद्र रावत और सचिन नौटियाल सहित कई अन्य वरिष्ठ कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य सचिव के इस सकारात्मक रुख के बाद अब राज्य के हजारों ग्रामीण आजीविका कर्मियों में अपनी नौकरी सुरक्षित होने की उम्मीद जाग गई है।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…