Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश ने आते ही मचाई तबाही, बाधित हो गई सड़क, अगले 5 दिन नैनीताल में होगी बरसात – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे में चमोली में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है. झमाझम बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. चमोली में बारिश के चलते पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग बाधित हो गया. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अपडेट दिया है.उत्तराखंड में अब जमकर बादल बरस रहे हैं, बीते कुछ दिनों तक यहां लोग गर्मी से बेहाल थे. अब मानसून ने अपनी एंट्री के साथ ही तबाही मचानी शुरू कर दी है. पिछले 24 घंटे में चमोली में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश हुई है, तो वहीं हरिद्वार में 58 मिमी बारिश, हल्द्वानी में 56, पिथौरागढ़ के बंगापानी में 69 मिमी, विकासनगर में 67 मिमी, बागेशवर के कपकोट में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस दौरान पोखरी में भारी बारिश के कारण मलवा सड़क पर आ गया और सड़क बाधित हो गई. इस वजह से कई पंचायतों का तहसील से संपर्क कट गया. अब मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दो जिलों नैनीताल, देहरादून के लिए अलर्ट आज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही प्रदेश में बिजली गिरने जैसी समस्याऐं भी आ सकती हैं. ऐसे में लोगों की सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में चार दिन और नैनीताल में पांच बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.कहां कितना रहा तापमानदेहरादून में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 26.4, मुक्तेश्वर अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम 15.2, टिहरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा. पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नैनीताल में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मसूरी में अधिकतम तापमान 24.7, जबकि न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. जोलीग्रान्ट में अधिकतम 34.3 डिग्री, तो न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

4 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

31 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

37 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

44 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

48 minutes ago