चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन जनपद चमोली पोखरी की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिला है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, प्रतिमाह ₹18,000 मानदेय देने, दुर्घटना पर ₹5 लाख और प्राकृतिक मृत्यु पर ₹10 लाख की आर्थिक सहायता, नियमित प्रशिक्षण, ई-एचआरएम (E-HRMS) पोर्टल पर पंजीकरण, यात्रा भत्ते में वृद्धि, राज्य कर्मचारियों की भांति प्रतिमाह भुगतान तथा प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने की मांग की गई है।
इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित ₹3300 की राज्य प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹10,000 करने, डेंगू कार्य के लिए ₹5000 प्रतिमाह तथा आशा हेल्थ डेस्क ड्यूटी का मानदेय ₹150 से बढ़ाकर ₹800 प्रतिदिन किए जाने की भी मांग उठाई गई।
इस अवसर पर जिलामंत्री सुनीता राणा, ब्लॉक अध्यक्ष उषा दीवान, कोषाध्यक्ष ममता कण्डारी, निर्मला नेगी, नीमा देवी, शशी देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…
नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…
अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Karnprayag Instead of choosing a helicopter, chief minister Pushkar Singh Dhami…