अश्विनी मिस फ्रेशर आकाश बने मिस्टर फ्रेशर

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज द्वारा ’रूबरू’ शीर्षक से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। ’रूबरू’ यानी किसी से आमने-सामने मिलना। रूबरू शीर्षक को समझते हुए नए साथियों ने नई शुरूआत का आगाज किया। नई शरुआत मेें जितना रोमांच होता है, नई शुरूआत उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्रेशर्स पार्टी में नव आगन्तुकों का स्वागत किया गया। नव आगुन्तक छात्र-छात्राएं (फ्रेशर्स), वरिष्ठ छात्र-छात्राओं (सीनियर) व फेकल्टी सदस्यों के साथ पूरी सादगी और ताजगी के साथ परिचित हो पाए।

फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। फ्रेशर छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुतियो दी गईं। रैम्प वाॅक के द्वारा पार्टी में छात्र-छात्राओं ने चार चांद लगा दिए। डीन, स्कूल आॅफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज, डाॅ. अरूण कुमार के मागदर्शन में छात्र-छात्राओं को विभिन्न आकर्षक टाईटलों से सम्मानित किया गया।
मिस्टर फ्रेशर- अश्वनी थपलियालमिस फ्रेशर- रोहिनी भण्डारीमिस्टर परफैक्ट- जोगेन्द्र प्रसादमिस परफैक्ट- डिम्पल कौरबी.एससी छात्र-छात्राएं-मिस्टर फ्रेशर- आकाश नौटियालमिस फ्रेशर- तनुजा पुण्डीरमिस्टर परफैक्ट- अब्दुलाहमिस परफैक्ट- काव्यांजली चैहान
छात्र-छात्राएं देर शाम तक डीजे पर गाानो की धुनों पर थिरकते रहे। सभी छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

15 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

36 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

57 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago