देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने कहा कि वह बागेश्वर के छोटे विकास कार्यों को आगे बढ़ने का काम करेंगे। उत्तराखंड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, और उनका पूरा सहयोग बागेश्वर विधानसभा को मिलेगा।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की विधायक पार्वती दास को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार बागेश्वर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह में बागेश्वर के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बागेश्वर जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…