विधानसभा अध्यक्ष ने सिगड्डी स्रोत व तेली स्रोत पर हो रहे विकास कार्य का लिया जायजा
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि दिसम्बर तक मालन नदी पर पुल बन कर तैयार हो जाएगा। स्पीकर ने सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया । विधानसभा अध्यक्ष ने चिल्लरखाल-सिगड्डी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा आपदा में कोटद्वार विधानसभा को जरूरी धनराशि स्वीकृत हुई । जिससे समय रहते कार्य शुरू कर पाए व कुछ कार्य हमारे पूर्ण भी हो गए है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने सिगड्डी स्रोत व तेली स्रोत पर हो रहे विकास कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने मालन पुल का भी निरीक्षण किया व कार्य में तेजी के साथ गुणवता लाने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया दिसंबर माह तक मालन पुल तैयार हो जाएगा।
इस अवसर पर सिंचाई अधिशासी अभियंता अजय जॉन , पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता डी.पी सिंह , राजेंद्र बिष्ट , राम सिंह , नंदन सिंह , पुष्प देवी , अंजू देवी , राजू , दीपा आदि लोग उपस्थित रहे ।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…