देहरादून, । उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों के साथ साझा कर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग की।
कोतवाली प्रेमनगर में यूटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 8 जुलाई को आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 3 जुलाई को सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए जाने की सूचना दी गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब इन प्रश्नों का मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो उनमें काफी समानता पाई गई।
विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की जांच में भी यह तथ्य सामने आया कि आरोपी प्रोफेसर ने परीक्षा से पूर्व छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रश्न साझा किए थे। जांच में इसे छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने तथा विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने का मामला पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए और दस्तावेजी साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता (40 वर्ष), निवासी शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रेमनगर में बीएनएस की धाराओं 316, 318(4) एवं 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…