अंतरिक्ष यात्री हैं आज के सुपर हीरो ग्राफिक एरा में प्रक्षेपण यान पर सम्मेलन – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा
by cradminAugust 19, 2025August 19, 20250130

Share0

देहरादून,  इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक श्री रविकुमार वर्मा ने कहा कि आज के सुपर हीरो अंतरिक्ष यात्री है, जो धरती से परे जाकर शून्य गुरुत्वाकर्षण में भी मानवता और विज्ञान का ध्वज लहरा रहे हैं।वह आज ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। ‘भारतीय प्रक्षेपण यान- अतीत, वर्तमान और भविष्य‘ विषय पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वह अद्वितीय मुकाम हासिल किया है जहां सीमित संसाधन भी असीमित संभावनाओं का द्वार खोलते हैं। विकासशील देश होने के बावजूद आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों की कतार में खड़ा है। चंद्रयान और मंगलयान जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हमारी गौरव गाथाएं हैं, तो वहीं भविष्य का भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित रॉकेट और स्मार्ट उपग्रह के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचना का साहस रखता है। श्री रविकुमार ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की उस अद्भुत दुनिया से परिचित कराया जहां रॉकेट तकनीक और उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई ऊंचाई देती है।इसका आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने किया। इस अवसर पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के साथ डा. विजय कुमार पाटीदार, डा. चंद्र किशोर, डा. आलोक कुमार, डा. कुमार गौरव, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

48 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago