सुबह की चाय होगी निरीक्षण प्वाइंट पर
आनन फानन में दौड़े अधिकारी,पहुचे सर्वे चौक
6 बजे गार्बेज प्वाइंट एवं वर्कशॉप पर पंहुचे डीएम, 32 वाहन नहीं हो पाए थे, डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना। कंपनी पर लगाया लाखों का जुर्माना
कंपनी को कार्य प्रणाली से डीएम बेहद नाराज
अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर
डीएम की अपेक्षा/ निर्देशन के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने पर वापस लिया जा सकता संपूर्ण काम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज औचक निरीक्षण कर कंपनियों के वर्कशॉप एवं निकासी स्थल पंहुचे। निर्धारित समय पर वाहन कूड़ा कलेक्शन हेतु ना निकलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश, वाहन के मूवमेंट के सत्यापन हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश, खराब वाहनों को ठीक कराने तथा संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के निर्देश।
जिलाधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं के भ्रमण गार्बेज प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी पंहुचे । डीएम ने घंटाघर से सर्वे चौक, शस्त्रधारा रोड भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने आज नगर निगम देहरादून की सफाई व्यवस्था का प्रात: 6:00 बजे से द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सबसे पहले ईकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया जिसमें 14 बहन पार्किंग में खड़े पाएं गए। इसके उपरांत लगभग 7:00 बजे आईटी पार्क के निकट इकॉन वाटर ग्रेस कंपनी की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान 18 वाहन डोर टू डोर कलेक्शन के खड़े पाएं गये जिसमें से पार्किंग एवं वर्कशॉप में 8 वाहन ब्रेकडाउन होना पाया गया तथा 24 वाहन पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में 7:00 बजे तक वार्डों में उपस्थिति देने के लिए प्रस्थान न पर 7:00 बजे तक पार्किंग स्थल पर ही खड़े पाए जाने पर जिला अधिकारी महोदय द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए इकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के विरुद्ध डोर टू डोर वाहन संचालन व्यवस्था सही न होने, यथा समय वाहनों को वार्डो में ना भेजने पर 60000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए जिसके क्रम में दोनों कंपनियों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। इसके उपरांत जिला अधिकारी महोदय द्वारा शहर में स्थित विभिन्न GVP प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें भगत सिंह कॉलोनी जीबी पॉइंट में काफी गंदगी पाई गई । इसके उपरांत सरस्वती विहार बायपास रोड GVP पॉइंट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सनलाइट कंपनी की छोटी डोर टू डोर वाहनों के द्वारा GVP पॉइंट से कूड़ा उठाया जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई तथा कंपनी के विरुद्ध 20000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए दिए गए निर्देशों के क्रम में कंपनी के विरुद्ध 25000 का जुर्माना लगाया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा करगी ट्रांसफर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया औचक निरीक्षण दौरान तीनों कंपनियों का अत्यधिक कूड़ा एकत्रित होने साफ सफाई ठीक न रखने तथा कूड़े की गाड़ियां निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों के विरुद्ध 75000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए इस प्रकार तीनों कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कल 180000/का जुर्माना लगाया गया जिसकी कटौती कंपनी के मासिक भुगतान पर करते हुए वसूली जाएगी किया गया निरीक्षण दौरान अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपनगर आयुक्त, गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा राजेश पवार आदि उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…