अटल जी के विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: धामी –

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भारतीय जनमानस के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Him Jyoti School hosts youth wellness programme

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…

8 minutes ago

Garhwali poetry collection ‘Prakriti Ar Prerna’ launched at DLRC

????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…

19 minutes ago

HNBGU’s Dr Deepti Semwal receives Young Scientist Award at UCOST

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 29 Oct: Dr. Deepti Semwal, a guest faculty member…

30 minutes ago

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले, ज्योतिर्मठ पहुंचाए – myuttarakhandnews.com

चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी…

40 minutes ago