देहरादून/श्रीनगर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कश्मीरी युवक के साथ हुई हिंसक घटना ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के बाद अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर घटना पर गंभीर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि उमर अब्दुल्ला ने देहरादून में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा देने की मांग की।
सोशल मीडिया पर उमर अब्दुल्ला की नाराजगी
सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा,“हाल की घटनाओं की यह पूरी श्रृंखला और अब यह नया मामला पूरी तरह अस्वीकार्य है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में कश्मीर के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। मेरी सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”
सीएम धामी ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में रह रहे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात भी कही है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज
इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 18 वर्षीय कश्मीरी शॉल विक्रेता पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हड्डियां तक तोड़ दी गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से सवाल किया कि क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले युवक और उसके परिवार से उनकी पहचान पूछी। जैसे ही उन्हें पता चला कि वे मुस्लिम समुदाय से हैं और कश्मीर के रहने वाले हैं, हिंसा और बढ़ गई। युवक को बेरहमी से पीटा गया, जबकि उसके परिजनों के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई। नुकीली लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
इलाके में तनाव, जांच तेज
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Post Views: 2
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…