पौड़ी गढ़वाल में बाघ और गुलदार के हमले बढ़े, दो दिनों में दो लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने और अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
पहली घटना शुक्रवार देर शाम जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव की है। यहां 60 वर्षीय उर्मिला देवी खेतों के पास पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। तभी घात लगाए बैठे एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर जब ग्रामीण उन्हें खोजने निकले, तो उनका शव खेतों में खून से लथपथ हालत में मिला। परिवार का कहना है कि उर्मिला देवी रोज की तरह चारा लेने गई थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया और विरोध शुरू कर दिया।
इसके एक दिन पहले गुरुवार की सुबह चवथ पट्टी क्षेत्र के गजल्ड गांव में एक और घटना हुई। मंदिर से वापस लौट रहे 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार दो दिनों में दो लोगों की मौत से पूरा क्षेत्र डर और आक्रोश में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई करने और आदमखोर वन्यजीवों को पकड़ने की मांग की है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले घर से बाहर न निकलें, खासकर सुबह और शाम के समय। विभाग का कहना है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

3 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

4 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

4 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

4 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

7 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

8 hours ago