देहरादून। सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास स्कूटी सवार महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। काले रंग की स्विफ्ट कार सवारों ने महिला को रोककर जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। महिला और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे सहस्रधारा रोड स्थित कानन कुंज निवासी सुषमा वर्मा नालापानी चौक से अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। कुछ दूरी पर एक काले रंग की स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार सवारों ने महिला को रोककर जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों के पहुंचने पर कार सवार वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ कर जांच शुरू की।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ डोईवाला वंदना वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार सवारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
घटना के बाद क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। अभी तक कार सवारों का पता नहीं चल पाया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें घटनास्थल और आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।
Post Views: 4
Post navigation
नैनीताल। उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं…
गदरपुर। तहसील क्षेत्र में कूटरचित अभिलेखों के आधार पर स्थायी निवास, जाति समेत अन्य प्रमाण-पत्र…
Dehradun: The Uttarakhand Congress staged a major protest in Dehradun on Friday over the functioning…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जाते हुए मानसून…
श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत कहा, धारी देवी…
नई दिल्ली; मॉनसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर…