देहरादून: देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया आला नकब, एक अवैध चाकू और रेनकोट बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने सूचना दी कि प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के अंदर मौजूद युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा आला नकब बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुमित थापा (22 वर्ष) निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह ओला टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एटीएम से नकदी चोरी करने की योजना बनाई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बरामदगी:
01 अवैध चाकूघटना में प्रयुक्त आला नकबघटना के समय पहना गया रेनकोट
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंहकांस्टेबल कैलाशकांस्टेबल राजेशकांस्टेबल दिनेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…