उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलांच का अलर्ट: 10 जिलों में गिरी बर्फ, कल 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच की आशंका को लेकर 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं। यह चेतावनी डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट(DGRE), चंडीगढ़ की
वहीं आज बसंत पंचमी पर प्रदेश के 10 जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 8 जिलों ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।
DGRE के बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों को एवलांच वार्निंग डेंजर लेवल- 3 में रखा गया है। इन जिलों में 2800 मीटर से ऊपर के इलाकों को संवेदनशील माना गया है। वहीं बागेश्वर जिले में 2800 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन का खतरा डेंजर लेवर-2 बताया गया है।
DGRE की ओर से जारी AWB 23 जनवरी 2026 शाम 5 बजे से 24 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक प्रभावी बताया गया है। यानी इस अवधि में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि डेंजर लेवल-3 की स्थिति में हिमस्खलन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्नो-लोडेड ढलानों पर आवाजाही से बचने और केवल सुरक्षित मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पुराने हिमस्खलन क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और जोखिम वाले इलाकों में गतिविधियां सीमित रखने की बात कही गई है।
उत्तराखंड में बसंत पंचमी के दिन 10 जिलों में बर्फबारी हुई है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम के अचानक बदले मिजाज से ठंड बढ़ गई है और कई जगहों पर दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। बर्फबारी और बारिश के चलते पहाड़ों में जनजीवन प्रभावित नजर आया।
रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण में बर्फबारी के बीच दुल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए। बर्फ गिरने के बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई गईं, जिससे यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं उत्तरकाशी में चोरंगी खाल में बड़ी संख्या में वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। गाड़ियों को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर लगी हुई है।
इन 4 जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। करीब 3 महीने बाद राज्य के 4 जिलों में फिर से बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री-गंगोत्री धाम और देहरादून के चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की जा रही है।
मसूरी और धनोल्टी में सुबह से जमकर बर्फबारी हो रही है और इसे भी सीजन की पहली बर्फबारी बताया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में भी आज बर्फबारी हुई है। देहरादून में सुबह बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सुबह का तापमान 6°C दर्ज किया गया है। हरिद्वार में भी बूंदाबांदी के बाद तापमान तेजी से गिर गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks