केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते ट्रेकिंग पर गया 13 सदस्यीय दल रास्ते में फंस गया। इनमें से आठ लोग भोज खड़क के आगे फंसे हुए हैं, जबकि तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
 
जानकारी के अनुसार, सात ट्रेकर और छह सपोर्ट स्टाफ समेत कुल 13 लोगों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर को वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम, बर्फबारी और ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे आठ लोग आगे फंस गए।
 
रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीमें तैनात
 
आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल को केदारताल के लिए रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही रेस्क्यू अभियान में SDRF और NDRF की टीमों को भी तैनात किया जा रहा है। प्रशासन फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कर रहा है।
 
अधिकारियों के स्तर पर बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।
 
पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं ट्रेकर
 
ट्रेकिंग पर गए सात लोगों में पांच पश्चिम बंगाल और दो उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, चार लोगों को कच्ची ढंग के पास सुरक्षित बचाया गया है। फिलहाल भोज खड़क के आगे फंसे आठ लोगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।
 
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

38 minutes ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

44 minutes ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

50 minutes ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

1 hour ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

1 hour ago

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

4 hours ago