उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
देहरादून, विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिया खत्री अव्वल रही।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ थीम पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली व अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित सफाई अभियान में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने शिक्षक- शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर कूड़ा न फैलाने व आसपास सफाई रखने का आह्वान किया।पोस्टर प्रतियोगिता में एम. ए. इंग्लिश की दिया खत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। पॉलिटिकल साइंस विभाग की प्रतिक्षा पंवार दूसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में एम. ए. इंग्लिश की नंदिनी कग्डियल ने पहला व साइकोलॉजी विभाग की नेहा चंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया और शिक्षकों- शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के एसडीजी- यूथ इंगेजमेंट सेंटर (वायईसी) ने डिपार्टमेंट ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज व डिपार्टमेंट ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ह्यूमैनिटीज विभाग की एचओडी डॉ. प्रभा लामा, मैकेनिकल विभाग के एचओडी कपिल शर्मा के साथ एसडीजी- वायईसी कोआर्डिनेटर डॉ. अनुग्रह आर. लाल, डॉ. भारती शर्मा, लोक नीति एवं सुशासन केंद्र की शैरन जैकब, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Share0
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…