Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

अजब गजब: पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखण्ड बन पुलिस अधीक्षक (SP) रुद्रप्रयाग से व्हाट्सएप पर कर डाली 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने की डिमांड – myuttarakhandnews.com

जनपद रुद्रप्रयाग : जनवरी 2025 पुलिस अधीक्षक (sp) रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे के सीयूजी (सरकारी) मोबाइल नम्बर पर एक अज्ञात नम्बर से व्हट्सएप मैसेज भेजा आता है जिस पर सामने वाला व्यक्ति स्वयं को दीपम सेठ,(Dgp) पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड बताता है ,तथा एक बैंक खाता नम्बर दे 50 हजार की धनराशि डालने की बात कहता है ।
” वास्तव में इस प्रकार का मैसेज किसी भी स्तर से किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से किया जाना सम्भव नहीं था। और ऐसा मैसेज आने पर उस नम्बर को ब्लॉक करना या इग्नोर कर देना भी उचित नहीं था, क्योंकि ऐसे में सामने वाले के हौंसले तो बुलन्द थे ही साथ ही उसे और हवा मिल जाती।”
इसलिए पुलिस अधिकारी एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए वर्णित मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 13/2025 धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2) भारतीय न्याय संहिता व 66 डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करवाकर विवेचना निरीक्षक राकेश कुमार प्रभारी साइबर सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सुपुर्द की ।
जांच में पता चला की खाते एवं मोबाइल का संचालन महाराष्ट्र एवं राजस्थान से हो रहा है ।
इसलिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा टीम गठित कर महाराष्ट्र एवं राजस्थान दबिश, छापेमारी की गयी । के लिए रवाना की गयी। साक्ष्यों के आधार पर 6 लोगों की संलिप्तता प्रकाश में आयी, जिनमें से 04 व्यक्तियों को राजस्थान में हिरासत में लिया गया।जिनको गिरफ्तार कर वहां से सम्बन्धित स्थानीय मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद रुद्रप्रयाग में लाया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-1 राजू प्रजापत पुत्र श्री दौलतराम प्रजापत निवासी गली नम्बर 05 वार्ड न. 46 कुम्हारों का मौहल्ला गणेश टेण्ट हाउस थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर, राजस्थान।2 ललित किशोर उपाध्याय पुत्र श्री प्रकाश चन्द उपाध्याय निवासी कुम्हारों का मौहल्ला, लक्ष्मी नाथ जी रोड़, थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर, राजस्थान।3 बलवान हुसैन पुत्र मोहम्मद अनवर, निवासी लाल गुफा रोड़, हम्मालों की बारी के बाहर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बीकानेर, राजस्थान।4 मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी लाल गुफा रोड़, हम्मालों की बारी के बाहर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बीकानेर, राजस्थान।
पुलिस टीम को एसपी रुद्रप्रयाग ने रुपये 2500/- एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय के स्तर से रुपये 5000/- के नगद पारितोषिक दिये जाने की घोषणा की गयी है ।

Post Views: 4

Post navigation

Exit mobile version