आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना 
देहरादून। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान मिल रही है। उन्होंने आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC…

46 minutes ago

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर…

1 hour ago

Deliberations held on the vision for a developed Uttarakhand by 2047 at the Uttarakhand Development Conclave – my uttarakhand news

A one-day ‘Uttarakhand Development Conclave: Sankalp Viksit Uttarakhand 2047’ (Pledge for a Developed Uttarakhand 2047)…

2 hours ago

जीआईएस आधारित मास्टर प्लान वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, 98 शहरों का होगा कायाकल्प – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां द्वितीय और तृतीय श्रेणी के निकायों के…

2 hours ago