सबकी आस्था के प्रतीक हैं बाबा केदार, दुनिया में कहीं भी नहीं हो सकता दूसरा केदारनाथ धाम – सीएम धामी





सीएम धामी ने बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को दिए जरुरी दिशा- निर्देश 
केदारघाटी में कई दिनों से हो रहा धरना-प्रदर्शन
सीएम धामी ने इस पूरे मामले में किया हस्तक्षेप 
देहरादून। केदारनाथ के नाम से दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से उठ रहे विवाद पर राज्य सरकार ने हस्ताक्षेप किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
दरअसल, दिल्ली में बन रहे मंदिर के प्रबंधन ने ने चंदे के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। जिसके बाद हर तरफ इसका विरोध शुरू हो गया था। केदारघाटी में भी कई दिनों से धरना-प्रदर्शन हो रहा है, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि बाबा केदार सबकी आस्था के प्रतीक हैं। दुनिया में कहीं भी दूसरा केदारनाथ धाम नहीं हो सकता।

बाबा केदार के किसी भी नाम से कोई भी मंदिर बन जाए, तो उससे धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ सकता। फिर भी चूंकि यह आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए मैंने बीकेटीसी से संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। वहीं, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस मामले में सीएम धामी के दिशा-निर्देश मिले हैं। कानूनी सलाह ली जा रही है। बदरी-केदारनाथ के नाम या फाेटो का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बीकेटीसी को दिए निर्देशबाबा केदार हम सबकी आस्था के प्रतीक हैं। उत्तराखंड के अलावा देश-दुनिया में कहीं भी केदारनाथ धाम नहीं हो सकता है। आशुतोष भगवान शिव के समस्त रूपों की पूजा का अधिकार सभी को है, इसलिए प्रभु के किसी भी नाम को लेकर कोई मंदिर बन जाए तो उससे धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ सकता, फिर भी चूंकि यह आस्था का मामला है, इसलिए बीकेटीसी से संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

1 hour ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

2 hours ago

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव –

  देहरादून,मुख्य सचिव  ने  सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने…

2 hours ago

धामी का संकल्प—उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य –

काशीपुर, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

3 hours ago

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

13 hours ago