बार बार हाईकोर्ट से फटकार खाते बाबा रामदेव , अब “शरबत जिहाद” वाले बयान पर लगी कोर्ट की फटकार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली : पतंजलि के मालिक रामदेव बाबा और विवादों का पुराना नाता रहा है , आये दिन उनके कोई ना कोई प्रोडक्ट्स में मिलावट पायी जाती है ।तो कभी वह अपने बड़बोलेपन की वजह से फटकार खाते है ।
ताजा मामला उनके रुह आफजा को “शरबत जिहाद “खवे वाले मामले का है , जहां दिल्ली हाईकोर्ट ने रामदेव को उनके बयान पर आड़े हाथों लिया ।बाबा रामदेव ने कहा था कि हमदर्द की ओर से रुह अफजा से की गई कमाई से मदरसे और मस्जिद बनाए जाएंगे।
हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया ने पतंजलि के खिलाफ याचिका दायर की थी,जहां हमदर्द की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि बाबा रामदेव ने हमदर्द के खिलाफ बिना किसी रोक-टोक के धर्म को चोट पहुंचाने वाले बयान दिए।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का बयान धार्मिक विभाजन पैदा करता है और ये हेट स्पीच के तहत आता है। साथ ही साथ यह बयान मानहानि के तहत भी आता है।
जिसपर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने कहा कि, बाबा रामदेव के बयान ने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और ये अक्षम्य है।
वहीं पतंजलि और रामदेव का प्रतिनिधित्व करते हुए वकील नायर ने कहा, उनके मुवक्किल किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं।
न्यायालय ने उनको आदेश दिया कि सभी विवादित विज्ञापन, चाहे प्रिंट हो या वीडियो, पतंजलि और रामदेव द्वारा हटा लिए जाएंसाथ ही न्यायालय ने रामदेव से हलफनामा दाखिल करने को कहा कि वह भविष्य में कोई भी ऐसा बयान, विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट जारी नहीं करेंगे, जिससे हमदर्द को परेशानी हो।
न्यायमूर्ति बंसल ने रामदेव को हलफनामा दाखिल करने के लिए पांच दिन का समय दिया, मामले की अगली सुनवाई 1 मई को की जाएगी।
-बताते चले कि पहले भी बाबा रामदेव ने इस एक कंपनी पर इसलिए आरोप लगाया था कि उसका मालिक मुस्लिम है।
– रामदेव को एलोपैथिक के संबंध में भ्रामक बयान और विज्ञापन देने पर भी सुप्रीम कोर्ट फटकार लगा चुका है ।

Post Views: 16

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

16 minutes ago

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

38 minutes ago

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

3 hours ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

3 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

4 hours ago