Categories: hindiUttarakhand

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: उत्तराखंड में मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाश – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह बिट्टू का उत्तराखंड में एनकाउंटर हो गया है. उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में उसे ढेर किया गया. वहीं, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है. बता दें कि 28 मार्च को कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.घटना की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने न्यूजी एजेंसी एएनआई को बताया कि अमरजीत सिंह बिट्टू को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया है. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उसका एनकाउंटर किया गया. तरसेम सिंह की हत्या मामले में वह मुख्य आरोपी थी. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी STF-पुलिस डीजीपी कुमार ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी.​​अमरजीत सिंह बिट्टू के खिलाफ 16 मुकदमे वहीं, हरिद्वार के SSP परमिंदर डोभाल ने कहा कि हरिद्वार में कलियर रोड और भगवानपुर के बीच एसटीएफ और पुलिस और शार्पशूटर अमरजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य शूटर ​​बिट्टू मारा गया है. अमरजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू के खिलाफ 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. बता दें कि तरसेम सिंह की हत्या के बाद से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे थे और उन्होंने पुलिस को संदिग्धों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए थे. 28 मार्च को हुई थी बाबा तरसेम सिंह की हत्या नानकमत्ता गुरुद्वारे के ‘कारसेवा’ प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को हत्या कर दी गई थी. उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने उन्होंने गोली मार दी. हत्या के कुछ दिनों बाद नानकमत्ता पुलिस स्टेशन में पूर्व IAS अधिकारी हरबंश सिंह चुघ और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिनकी पहचान प्रीतम सिंह और बाबा अनूप सिंह के रूप में की गई. कारसेवा के एक सेवादार जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि चुघ ने एफआईआर में नामित दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तरसेम सिंह की हत्या की साजिश रची. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जसबीर सिंह ने कथित हत्या की साजिश में अन्य लोगों के शामिल होने का भी दावा किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

11 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

32 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

53 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago