बचपन प्ले स्कूल कोटद्वार को आउट स्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए मिला माइस्ट्रो अवार्ड





कोटद्वार। ‘बचपन प्ले स्कूल’ कोटद्वार को माइस्ट्रो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। स्कूल के आउट स्टैंडिंग परफॉर्मेंस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने स्कॉलर्स एकेडमी की मैनेजिंग कोऑर्डिनेटर प्रीति नेगी और अध्यापिका गीतांजलि को अवार्ड देकर सम्मानित किया। देशभर से बचपन फ्रैन्चाइजियों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया, जिसमें कोटद्वार स्थित बचपन प्ले स्कूल ने बाजी मारी।
कोऑर्डिनेटर प्रीति नेगी ने कहा, “को करिकुलर एक्टिविटीज फॉर द ईयर 2023 का यह माइस्ट्रो अवार्ड बचपन प्ले स्कूल कोटद्वार को मिलना सम्मान की बात है। स्कूल हमेशा ही परफॉर्मेन्स के दम पर पहले भी पुरस्कृत हुआ है। हम विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास और बेहतर भविष्य के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।”
गौरतलब है कि बचपन प्ले स्कूल ने 11 फरवरी को 20 वर्षों की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया। बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने नई दिल्ली में हुए इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। देशभर में 1200 से अधिक शाखाओं के साथ बचपन देश का पसंदीदा प्ले स्कूल है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

19 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

25 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago