उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन के एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस इस तस्कर की तलाश पिछले लंबे समय से कर रही थी।
एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बरेली निवासी सहनवाज उर्फ मामू को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने मौके पर सीज कर दिया है।
पूछताछ में सहनवाज उर्फ मामू ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी एक व्यक्ति ‘भैया’ से खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार सहनवाज कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है और उसके जरिए सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की ड्रग पैडलरों में काफी मांग थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी, जिस कारण यह कुमाऊं क्षेत्र के नशा कारोबारियों की पहली पसंद बनी हुई थी। एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स यूनिट पिछले करीब दो वर्षों से आरोपी पर नजर बनाए हुए थी।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी दी कि सहनवाज बरेली से ‘भैया’ नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था। कई बार भैया की ओर से एक युवक डिलीवरी के लिए आता था, जिसकी पहचान आरोपी को नहीं थी, लेकिन उपलब्ध फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। एसटीएफ टीम अब भैया और उसके डिलीवरी एजेंट की तलाश में जुटी हुई है। इस गिरफ्तारी को नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे कुमाऊं में हेरोइन सप्लाई पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।
—
देहरादून डोईवाला में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
वहीं देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 30 जनवरी को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर हर्रावाला चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध लोडर वाहन को रोका गया।
जांच के दौरान वाहन में सवार तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 143 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 128 पेटी देसी और 15 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…