Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खराब हुआ मौसम, स्कूल बंद, अफसरों की छुट्टियां रद्द और हाई अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर पहाड़ी क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बागेश्वर जिले में मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है जबकि चंपावत में प्रशासन को अलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी इलाकों में दो जुलाई से चार जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है।इसलिए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दे दिए। उन्होंने विचलन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। चंपावत में भी प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे की ओर से आईआरएस प्रणाली में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गयी है।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश के दिए हैं तथा आपात स्थिति में ससमय मोटर मार्गों को खुलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तहसीलदार, पटवारी और थाना प्रभारियों को भी मय उपकरणों के अपने केन्द्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में जल भराव की स्थिति से भी निपटने को कहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

48 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago