Badrinath : बद्रीनाथ धाम में 20 अक्टूवर को मनाया जाएगा दीपोत्सव | HNN 24×7

Badrinath Dham : धरती पर साक्षात आठवें बैकुंठ बदरीनाथ धाम में इस बार दीपोत्सव 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व बदरी पुरी में भव्य रूप से मनाया जाता है, जिसको लेकर भू बैकुंठ धाम में बीकेटीसी की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हर वर्ष  बदरीनाथ धाम में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए हरि नारायण प्रभु के दिव्य अलौकिक मंदिर बदरीनाथ मंदिर को रंग- बिरंगे पुष्पों से सजाया जाता है।

बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी
 
वहीं दीपावली के दिन धाम में माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरी धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्री भी आस्था के दीप जलाते हैं।
 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago