Subscribe for notification

Badrinath : बद्रीनाथ धाम के आधे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित | HNN 24×7

Badrinath Dham :  भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम में विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण बद्रीनाथ धाम के आधे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। बदरी पुरी के होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया कि एराइवल प्लाजा से लेकर सरोवर पोर्टिको मुख्य बाजार की बत्ती गुल है, वहीं जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार द्वारा इस बात संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को शीघ्र बदरी पुरी के इस छेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

धाम के बाजार, धर्मशालाओं और आवासीय क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी

विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस समय बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से धाम के बाजार, धर्मशालाओं और आवासीय क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
 

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

9 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

9 hours ago