Badrinath Dham : भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम में विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण बद्रीनाथ धाम के आधे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। बदरी पुरी के होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया कि एराइवल प्लाजा से लेकर सरोवर पोर्टिको मुख्य बाजार की बत्ती गुल है, वहीं जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार द्वारा इस बात संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को शीघ्र बदरी पुरी के इस छेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
धाम के बाजार, धर्मशालाओं और आवासीय क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी
विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस समय बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से धाम के बाजार, धर्मशालाओं और आवासीय क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सिमरन बिंजोला
देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…
हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…
लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…
हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…
टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…