बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
देहरादून
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
 
उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी बदरीनाथ केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना करेगी।
 
अजेंद्र ने कहा कि कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में अतिवादी जिहादी तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं।
 
हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर दंगों के परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। वर्तमान घटनाक्रम के चलते जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

41 minutes ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

47 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

53 minutes ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

59 minutes ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

2 hours ago