बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने कहा, उन्हें बदनाम करने की रची जा रही साजिश, आरोप झूठे और निराधार





– सीओ चमोली पंकज शाह बोले, शिकायत पर हो रही है जांच
देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने कहा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उनके उपर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह पूरी तरह झूठे और वेबुनियाद हैं। बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी ने कहा उन्होंने समिति के सदस्य रहते हुए कभी भी पद का दुरुपयोग नहीं किया है। उन पर लगाए गये सभी आरोप निराधार हैं। उनके मुताबिक सदस्य बनने के बाद उनके अखबार को एक भी सजावटी विज्ञापन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ लगातार षड़यंत्र कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आशुतोष डिमरी ने उन पर लगाए गये सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें कि भैरव वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी पर पद पर रहते हुए अपने अखबार के लिए लाखों रुपये के विज्ञापन लेने की शिकायत मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों से कर जांच की मांग की थी। जिसके बाद यह शिकायत गढ़वाल आईजी केएस नगन्याल तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले की जांच चमोली के सीओ प्रमोद शाह को सौंप दी। वहीं इस संबंध में सीओ प्रमोद शाह का कहना है कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी के संबध में शिकायत मिली है, जिस पर जांच चल रही है। अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

वहीं शिकायतकर्ता देवभूमि भैरव वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री का कहना है कि पूरी जानकारी आरटीआई के माध्यम से सामने आई है। आरटीआई के माध्यम से पता चला है कि बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी ने अपने दो समाचार पत्रों के लिए लगभग 30 लाख रूपये के विज्ञापन लिये हैं। बीकेटीसी के एक्ट के अनुसार सदस्य लोकसेवक की परिधि में आते हैं। किंतु डिमरी ने सदस्य रहते हुए और इससे पूर्व भी अपने दो समाचार पत्रों के नाम पर बीकेटीसी से विज्ञापन लिए हैं। उन्होंने कहा चमोली के सीओ प्रमोद शाह मामले की जांच कर रहे हैं जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ पायेगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

20 minutes ago