Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। सरकार ने बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में आज (30 अगस्त) सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी एक दिन की छुट्टी दी गई है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारों की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जारी हुआ आधिकारिक आदेशरुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्टउत्तरकाशी जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि नदियों में बढ़ते जलस्तर, जलभराव, सड़कों और रास्तों पर खतरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करना जरूरी हो गया।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…