देहरादून, : गणेश चतुर्थी का त्योहार परिवारों और समाज को एक साथ लाने का अवसर लेकर आता है। इस मौके पर बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने ‘ब्लैस मी गणेशा’ नाम से एक खास अभियान शुरू किया है। इसके जरिए लोग आसानी से रुककर, थोड़ा सोचकर भगवान गणेश के सामने अपनी इच्छाएं और उम्मीदें रख सकते हैं।“सबका भला” की भावना से प्रेरित यह अभियान लोगों को ऑनलाइन या बजाजकैपिटल के ‘फाइनेंशियल प्रोस्पेरिटी सेंटर’ पर जाकर अपनी इच्छाएं साझा करने का मौका देता है।इस अभियान के तहत लोग ‘ब्लैस मी गणेशा डॉट कॉम’ वेबसाइट के जरिए अपनी इच्छाएं बप्पा तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, बजाजकैपिटल के केंद्रों पर आने वाले लोगों के लिए ‘विघ्नहर्ता सेशन’ भी रखे जा रहे हैं। इन सत्रों का मकसद लोगों की जरूरतों और सपनों को समझना है, ताकि वे अपने पैसों से जुड़े फैसलों को बेहतर तरीके से ले सकें।अभियान के बारे में बात करते हुए संजीव बजाज जॉइंट चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, बजाज कैपिटल ने कहा: “गणेश चतुर्थी आस्था, उम्मीद और एक बेहतर कल की चाहत का त्योहार है। ‘ब्लैस मी गणेशा डॉट कॉम’ के जरिए हम लोगों से इसी भावना के साथ जुड़ रहे हैं। चाहे वह परिवार के लिए कोई दुआ हो, कोई व्यक्तिगत सपना हो या भविष्य की उम्मीद हर इच्छा खास है। इस अभियान के जरिए हम लोगों की इन्हीं उम्मीदों का जश्न मनाना चाहते हैं।”यह अभियान 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जिसमें लोग ऑनलाइन भी हिस्सा ले सकेंगे और बजाजकैपिटल के सेंटर्स पर जाकर भी जुड़ सकेंगे।इस पूरी पहल का सीधा सा मकसद यह है कि हम सब बप्पा से अपनी राह की रुकावटें हटाने और आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं। इस गणेश चतुर्थी, बजाजकैपिटल लोगों की उन्हीं प्रार्थनाओं और सपनों का स्वागत कर रहा है।
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…