Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में सैलानियों पर लगाई गई रोक, ऊंचाई वाले इलाके के सभी ट्रैकिंग रूट बंद, जानें हुआ क्या? – myuttarakhandnews.com

चमोली. उत्तराखंड में अचानक बदले मौसम ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है. मौसम विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है. उसके अलर्ट के बाद प्रशासन ने ऊपरी इलाकों में जाने वाले सभी सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दी है. मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन में पहाड़ों का मौसम बदल सकता है. इसी को देखते हुए हाई एल्टीट्यूड वाले इलाकों में जाने वाले सैलानियों पर रोक लगाई गई है. ऊंचाई वाले इलाके के सभी ट्रैकिंग रूट बंद कर दिए गए हैं.
बाहर निकलने में परेशानीउत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. देहरादून स्थित मौसम विभाग केंद्र ने अगले दो दिनों तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था. हालांकि कल (शनिवार) को बीते रोज देहरादून में तेज चटख धूप खिलने से तेज गर्मी रही, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई. लेकिन पहाड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम ठंडा बना रहा. मौसम विभाग ने ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई थी और कहा कि ये सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है.
क्या था अलर्टदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (रविवार) देहरादून सहित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथोरागढ़ और नैनीताल जनपदों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछार पड़ने का अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग ने हरि‌द्वार, देहरादून, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने से लेकर 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद भी जताई थी.

Exit mobile version